फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi on PM: प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी का बड़ा बयान- मैं योगी हूं, हमेशा के लिए राजनीति में नहीं

Tue, 01 Apr 2025 09:13 PM IST
ishwar ashish पीटीआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद पर अपनी दावेदारी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने भविष्य में अपनी राजनीतिक योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है। ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं।

विज्ञापन


पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं कब तक राजनीति में रहूंगा इसकी समय सीमा है। मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं हूं। बता दें कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं और योगी को उनके समर्थकों के द्वारा प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। ये चर्चाएं प्रधानमंत्री मोदी के 30 मार्च को संघ मुख्यालय जाने के बाद और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं में सीएम योगी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इकाना में मैच आज: बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए शहीद पथ पर होंगे किस तरह के बदलाव


इस पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से होगा जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी जी ही देश का नेतृत्व करेंगे। हमारी संस्कृति में जब तक पिता जीवित होता है उत्तराधिकारी की बात नहीं की जाती है। 

केंद्रीय नेतृत्व की वजह से हूं सीएम
केंद्रीय नेतृत्व से मतभेद होने से जुड़े सवाल को खारिज करते हुए योगी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। मतभेद होता तो मैं यहां नहीं बैठा होता। मैं खुद को विशेष भी नहीं मानता हूं। योगी ने हैरानी जताते हुए कहा कि पता नहीं मतभेद होने की बात कहां से आ जाती है। पार्टी के कारण ही मैं यहां बैठा हूं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद करके मैं यहां बैठा रह सकता हूं?


 

विज्ञापन

राजनीति और धर्म का मिलन गलत नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है। ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं और राजनीति को कुछ लोगों के लिए छोड़ देते हैं। इससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। राजनीति का उद्देश्य स्वार्थों की पूर्ति करना नहीं है बल्कि समाज की भलाई करना  है। इसी तरह धर्म का उद्देश्य भी परमार्थ होता है। जब धर्म का प्रयोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए होता है तो मुश्किल आती है लेकिन परमार्थ का उद्देश्य होने पर धर्म प्रगति के मार्ग  खोलता है।

टिकट बांटना संसदीय बोर्ड का काम
पार्टी में टिकट वितरण में सीएम की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि टिकट वितरण का काम संसदीय बोर्ड करता है। संसदीय बोर्ड में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा होती है। आपस में गहन विचार-विमर्श के बाद ही प्रत्याशी के नाम तय होते हैं इसमें किसी के चलने या न चलने की बात ही नहीं है। संसदीय बोर्ड के सदस्य सभी नामों के बारे गहनता से छीनबीन के बाद ही सूची फाइनल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें