फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजनीति गरमाई, कई नेता पीड़ित के पक्ष में आए

विज्ञापन
पीड़ित से मिलने पहुंचे राजनेता।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी इलाके में सोमवार रात शीतला मंदिर परिसर में 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग रामपाल रावत के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है। सबसे पहले कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से पीड़ित बुजुर्ग का वीडियो वायरल किया गया। कुछ ही देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घटना की निंदा की और सरकार पर सवाल उठाए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी घटना को गंभीर बताया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल और मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत पीड़ित के घर पहुंचे। कौशल किशोर ने कहा कि यह कृत्य समाज के लिए कलंक है, दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिया। थोड़ी देर बाद समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी, सीएल वर्मा, सोनू कन्नौजिया और सपा नेत्री राजबाला रावत समेत कई रामपाल और उनके परिजनों से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की। इसके अलावा बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी राकेश कुमार गौतम, पूर्व प्रत्याशी सत्य कुमार गौतम, रामनाथ रावत, ब्रजेश चौधरी और शैलेंद्र गौतम भी बुजुर्ग से मिले।

पीड़ित से मिलने पहुंचे राजनेता।

पीड़ित से मिलने पहुंचे राजनेता।

पीड़ित से मिलने पहुंचे राजनेता।

पीड़ित से मिलने पहुंचे राजनेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें