फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति होटलों में न कर सकेंगे आयोजन

Sat, 19 Apr 2014 10:14 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी बिना अनुमति प्रचार कार्यक्रम आयोजित कराने पर जेमिनी कॉन्टीनेंटर होटल के संचालक व प्रबंधक के खिलाफ जिला प्रशासन ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने यह भी आदेश जारी किया है कि बिना अनुमति होटलों में राजनीतिक आयोजन न हो सकेंगे। एडीएम पश्चिमी व प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता की तरफ से होटल संचालक विजय साहू व प्रबंधक निखिल सैंथी को नोटिस जारी कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोपी बनाया है।

तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि जेमिनी होटल में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के विधायक हसन अहमद अब्बास का एक कार्यक्रम हुआ, जिसकी पूर्वानुमति जिला प्रशासन अथवा सक्षम प्राधिकारी के स्तर से नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


यह आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का सीधे तौर पर उल्लंघन है। इस कारण शांति व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

ऐसे में नोटिस का जवाब तीन दिन में लिखित तौर पर न दिए जाने पर होटल संचालक व प्रबंधक दोनों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1958 व भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई तय होगी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में संचालित सभी बड़े व छोटे होटल संचालकों को चेतावनी भी जारी की गई है कि चुनाव आदर्श संहिता लागू रहने तक बिना विधिक अनुमति के किसी भी तरह का राजनीतिक पार्टियों से जुड़ा कोई कार्यक्रम अपने प्रतिष्ठान में आयोजित न कराए।

ऐसा पाए जाने पर संचालक व प्रबंधक दोनों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रीता बहुगुणा जोशी पर भी कार्रवाई संभव

जेमिनी होटल में दिल्ली के कांग्रेसी विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी की कार्यक्रम के दौरान मौजूदगी साबित होने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होगा।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दोनों ही तरफ से पुलिस में एफआईआर दर्ज हो रही है।

अगर कांग्रेस प्रत्याशी की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान साबित होगी तो बिना अनुमति प्रचार प्रसार कार्यक्रम करने के तहत आचार संहिता उल्लंघन का आरोपी बना कार्रवाई होगी और अगर कार्यक्रम में हंगामे की जानकारी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मौके पर पहुंची होगी तो इस कार्रवाई से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें