फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसानों को बनाया जा रहा घटिया राजनीति का मोहरा'

Thu, 09 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रकृति की मार से बेहाल किसानों को घटिया राजनीति का मोहरा बनाने से कुछ विपक्षी दल बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय विपक्ष इस आपदा को और बढ़ाने में लगा है।

चौधरी ने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम ने 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त देने का निर्णय किया है। इससे पहले 200 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम को निर्देश दिया है कि वे टीआर-27 के तहत 370 करोड़ रुपये आकस्मिक आहरण कर किसानों को प्राथमिकता से मदद पहुंचाएं।

सरकार ने मुख्य देयों की वसूली स्थगित कर दी है। अन्य मदों में वसूली में उत्पीड़न पर रोक लगाई जा चुकी है।

किसी भी किसान की मृत्यु होने पर जिलाधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर तथ्यों का पता लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें