फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: बजट पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, मायावती बोलीं- राजनीतिक स्वार्थ का बजट है

Sat, 01 Feb 2025 06:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्र की मोदी सरकार के वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट पर विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे राजनीतिक स्वार्थ का बजट करार दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है जिसमें नौकरी पेशा लोगों और किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं, विपक्षी नेताओं ने अलग पक्ष रखा है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट पर कहा कि ये राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने एक्स पर कहा कि देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शान्ति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की भारी जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केन्द्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी है। 

किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक व जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग, बदहाल व दुखी क्यों? 'विकसित भारत' का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी है।
विज्ञापन

 

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें