फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों को दिखाया आईना

Wed, 09 Jul 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी आजकल आईने में नेताओं को उनकी तस्वीरें दिखा रहे हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रियों, पार्टी नेताओं ने नेताजी को सूखे के मौसम में खूब हरियाली दिखाई, मनमाफिक फैसले कराए।
विज्ञापन


दो दर्जन जिलों में तो पार्टी संगठन भी मंत्रियों की जेब में ही था। संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल न होने से शानदार नतीजों की संभावनाएं धूल-धूसरित होने के बाद नेताजी के रुख में थोड़ा बदलाव आया है।

जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने से पहले उन्होंने मंत्रियों, नेताओं से मिलने में गुरेज नहीं किया। चुनिंदा मुलाकातियों में कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें नेताजी ने चुनाव से पहले के दावे और बाद की हकीकत की याद दिला दी।
विज्ञापन


एक मंत्री ने साफगोई से कहा, नेताजी ने आईना ले रखा है। इसमें सभी का चेहरा है। जहां जरूरत होती है, दिखा देते हैं।

जिलाध्यक्ष बनाने में अधिकतर जिलों में वफादार नेताओं को तरजीह दी गई है। यह भी मंत्रियों, नेताओं के लिए आईना है। चंद जिलों को छोड़ दें तो उन्होंने पार्टी को जेबी कल्चर से मुक्ति दिला दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें