फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिफारिशों का दर्द

Tue, 01 Jul 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कहावत तो यह है कि दिल्ली दूर है। पर, जब से केंद्र में पार्टी की सरकार बनी है तब से भाजपाई इस कहावत को बदलने को आमादा है।
विज्ञापन


जिसे देखो वह दिल्ली में। कोई राज्यपाल बनने को तो कोई किसी अन्य पद की जुगाड़ में तो र्कोई संगठन में अपनी नई भूमिका की खोज में दिल्ली की ओर रुख किए हुए है।
विज्ञापन


हर नेता को लग रहा है कि अच्छे दिन आ गए हैं। पर, भाजपा कार्यालय में एक सज्जन ऐसे भी हैं जिनके लिए अच्छे दिनों की चाह एक दिलचस्प दर्द का सबब बन गई है।

रोज ट्रेन में सीट दिलाने की सिफारिश। एक फोन रखते नहीं है कि दूसरा आ जाता है, ‘भाई साहब! फला गाड़ी से रिजर्वेशन करा लिया है। सीट कन्फर्म करा दीजिएगा। बेचारे जवाब भी क्या दें।
विज्ञापन


अगर यह कहते हैं कि वह कैसे सीट कन्फर्म करा सकते हैं तो जवाब मिलता है, ‘अरे! क्या मजाक करते हैं, भाई साहब। पार्टी सत्ता में है।

एक फोन करा देंगे तो काम हो जाएगा। बेचारे! सिर धुन रहे हैं। कहते हैं, ‘भाई! अपने तो अच्छे दिन सत्ता से बाहर वाले ही थे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें