फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 90 फीसदी ने दी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, दो मुन्ना भाई पकड़े गए

Sun, 01 May 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2016 रविवार को संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़े गए। दोनों परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन


इनमें से एक मुन्ना भाई अमेठी जबकि दूसरा हाथरस में परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परीक्षा के लिए प्रदेश भर के 1,172 परीक्षा केंद्र पर 5,31,131 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से करीब 90 फीसदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि हाथरस के डीआरवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में दीपक सिंह पटेल के नाम से परीक्षा देने आए परीक्षार्थी पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो पता चला कि दीपक सिंह पटेल की जगह परीक्षा देने आए शख्स का नाम अतुल कुमार है। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी तरह अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुहैल अहमद की परीक्षा देते हुए दूसरे युवक को पकड़ा गया।

काफी पूछताछ के बावजूद परीक्षा दे रहे शख्स ने अपना असली नाम नहीं बताया। दोनों मुन्ना भाईयों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई प्रवेश परीक्षा

परीक्षा - फोटो : amar ujala
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव के अनुसार पूरे प्रदेश में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परिषद कार्यालय पर जमा की जा रही हैं। इसलिए परिषद रात भर खुला रखा जाएगा। इस परीक्षा के लिए पहली बार सभी परीक्षार्थियों के अंगूठे का निशान भी लिया गया है। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे ने परीक्षा दे भी दी है तो वो कासंलिंग के समय पकड़ में आ जाएगा।

25 से 30 मई के बीच आएगा रिजल्ट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बाद रिजल्ट की घोषणा 25 से 30 मई के बीच की जाएगी। प्रवेश परीक्षा परिणाम के साथ ही काउंसलिंग कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।

निजी और राजकीय पॉलीटेक्निक में ए से लेकर के ग्रुप तक के दाखिले इसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी। इस बार पॉलीटेक्निक में बीते साल के मुकाबले करीब 13 फीसदी ज्यादा छात्राओं ने आवेदन किया है। कोशिश की जाएगी कि दाखिले में भी उनकी संख्या में इजाफा हो।

लखनऊ में शांतिपूर्ण निपटी परीक्षा
राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 32 सेंटर बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 22000 परीक्षार्थी परीक्षा पंजीकृत थे। परीक्षा के बाद परीक्षा के दौरान राजधानी में किसी प्रकार का हंगामा बवाल नहीं हुआ। परीक्षा में उपस्थिति 90 फीसदी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें