फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप के जरिये कराएं पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरीफिकेशन, अफसरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 02 May 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस सत्यापन अब ‘एम पासपोर्ट पुलिस एप’ से होगा। पुलिस को भी अपनी सत्यापन रिपोर्ट इसी एप के जरिए लगानी होगी। इसके लिए सभी थानों को प्रशिक्षित किया जाएगा और एप के इस्तेमाल का तरीका बताया जाएगा।

विज्ञापन


डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के अधिकारी प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मी अपने-अपने जिलों के थानों में संबंधित पुलिस कर्मियों को एप के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे निश्चित रूप से पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर आने वाली शिकायतों में कमी आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें