फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग: राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की के बाद धरने पर बैठे

Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शहर कांग्रेस उत्तरी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि  पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन ज्ञापन देने जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनके अनुसार, ज्ञापन में कहा गया है कि लखीमपुर कांड में अजय मिश्र टेनी कापुत्र अशीष मिश्र आरोपी है। मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे राजभवन जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की कर धरने पर बैठ गए। माल एवेन्यु में करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसीपी अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।  
विज्ञापन

 शहर कांग्रेस उत्तरी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि  पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन ज्ञापन देने जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनके अनुसार, ज्ञापन में कहा गया है कि लखीमपुर कांड में अजय मिश्र टेनी कापुत्र अशीष मिश्र आरोपी है। मामले की जांच चल रही है। 

इसे गृह राज्यमंत्री प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें मंत्री पद से हटाया जाना जरूरी है। इस दौरान शहर कांग्रेस दक्षिणी के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ममता चौधरी अध्यक्ष मध्य जोन महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी प्रमुख रूप से थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें