लावारिस घूम रहे बच्चियों को चाइल्ड लाइन ने दिया सहारा।
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्चियों को लावारिस छोड़कर चिनहट पुलिस ने पिता को जेल भेज दिया। जबकि बच्चियों की मां की पूर्व में मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर चिनहट सचिन सिंह ने बताया कि चिनहट के टेरा क्रॉसिंग निवासी बच्चियों के पिता विनोद वर्मा पर पड़ोसी खाद्य व्यापारी अनिल मिश्रा से झगड़ा करने और गालीगलौज देने का आरोप है। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया और बच्चियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
चाइल्ड लाइन सदस्य ब्रिजेंद्र शर्मा व नेहा ने बताया कि निधि (9) व सीमा (5) को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुधारानी ने बच्चियों को सीतापुर रोड स्थित गंगोत्री शिशु गृह में आश्रय दिलाया है। वहीं, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप रंजन का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से बच्चियां लावारिस हो गईं। बच्चियों की काउंसलिंग कर उन्हें उनके मूलनिवास भेजा जाएगा।