फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब को भेजा नोटिस

Wed, 01 Mar 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉक्टर बनाने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब को मड़ियांव पुलिस ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


मड़ियांव कोतवाली के इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ केलिए डॉ. अय्यूब से पहले फोन पर संपर्क कर थाने आने के लिए कहा गया था। संतकबीर नगर के मेंहदावल से मौजूदा विधायक और खलीलाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ रहे डॉ. अय्यूब ने मतदान के बाद आने की बात कही थी।

उनके क्षेत्र में चुनाव सोमवार को खत्म हो गया लेकिन मंगलवार को वह नहीं आए। इसलिए थाने से उनके खिलाफ नोटिस भेजा गया है। अगर वह तय समय पर नहीं आते हैं तो पुलिस टीम संतकबीरनगर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नागेश ने बताया कि मंगलवार को रेप पीड़िता केभाई को बुलाया गया था। सुबह करीब 11 बजे वह कोतवाली पहुंचा। पुलिस टीम उसे लेकर उन स्थानों पर गई, जहां युवती रहती थी। वह ज्यादातर समय सेवा नर्सिंग कॉलेज के आसपास ही रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में नहीं मिली जानकारी

डेमो प‌िक
मंगलवार को तीन हॉस्टलों की तलाशी के साथ ही युवती के दोस्तों से भी पूछताछ की गई। इनमें उसके साथ नर्सिंग का कोर्स करने वाली छात्राएं भी शामिल हैं। हालांकि पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली।

कुछ लोगों ने बताया कि युवती अक्सर कमरे में नहीं रहती थी। उसका ज्यादा समय कॉलेज या बाहर ही बीतता था। अभी यह पता नहीं लग पा रहा है कि डॉ. अय्यूब किस कमरे में उससे मिलने आते थे और कितनी देर रहते थे।

युवती के साथ पढ़ने वाली छात्राओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर कहा था कि डॉ. अय्यूब उसके कमरे पर आते थे। कुछ दोस्तों ने डॉ. अय्यूब से उसे सतर्क रहने को भी कहा था लेकिन वह अय्यूब पर ज्यादा भरोसा करती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें