फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत सरकार का लोगो व सचिवालय का पास लगी एसयूवी पुलिस ने पकड़ी

Sun, 15 Feb 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीज की गई एसयूवी।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 12 फरवरी की शाम वाहन चेकिंग के दौरान गोसाईंगंज पुलिस ने सचिवालय का पास और भारत सरकार का लोगो लगी एसयूवी को पकड़ा। कार में सवार दो लोगों से जब लोगो व पास के बारे में पूछताछ की गई तो वे सही जवाब नहीं दे सके। इतना ही नहीं दोनों गाड़ी से संबंधित कागज भी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने एसयूवी को सीज कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों की पहचान इंदिरानगर स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट निवासी अतुल कुमार और वैष्णवी अपार्टमेंट फेस-3 निवासी सचिन यादव के रूप में हुई। अतिरिक्त निरीक्षक फूल सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि एसयूवी सवार दोनों आरोपी प्रॉपर्टी का काम करते हैं। एसयूवी पर लगा विधानसभा पास फर्जी लग रहा है।

सीज की गई एसयूवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें