फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जलती चिता से शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ये था पूरा मामला

Thu, 18 Jul 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जलती चिता से शव को सुरक्षित उतरवाकर कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया। एसओ का कहना है कि रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अटरिया के मिसनी गांव निवासी राजकुमारी (52) पत्नी रामभरोसे की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। बताते हैं कि इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को महिला की संदिग्ध हालात में मौत की खबर दे दी।

इसके बाद थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पहुंचते देख परिवार के लोगों ने शव को चिता पर रखकर आग लगा दी। पुलिस ने जलती चिता से शव को सुरक्षित उतरवा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शव से विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। अटरिया एसओ पुष्पराज कुशवाहा का कहना है कि महिला की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी मिली थी।

जब पुलिस मौके पर गई तो परिवार के लोगों ने शव को चिता पर रख अग्नि दे दी। लेकिन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा जांच को भेजा गया है। मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें