फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के फैसले के चलते रुक गई है 41,982 सिपाहियों की भर्ती

Tue, 24 Oct 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में इस वर्ष 41,982 सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हो पाया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड वर्ष 2015 में शुरू हुई 34,716 पदों पर सिपाहियों की सीधी भर्ती मामले में हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, इस भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। यहीं नहीं, नौ अक्तूबर को हुई अंतिम सुनवाई के बाद फैसला भी सुरक्षित रखा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 41,982 सिपाहियों की भर्ती शुरू करने से पहले वर्ष 2015 की सीधी भर्ती मामले पर हाईकोर्ट के निर्णय को जान लेना चाहता है।

जिससे एक बार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसमें किसी तरह की कोई रुकावट पैदा न हो। हालांकि बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2015 की सीधी भर्ती पर फैसला आने में अगर अधिक समय लगता है तो बोर्ड वर्ष 2017 की सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर देगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

​वर्ष 2016 की दरोगा भर्ती प्रक्रिया भी लंबित

डेमो
सूत्रों की मानें तो इस वर्ष 41982 सिपाही, 3300 उप निरीक्षक के अलावा फायरमैन व जेल वार्डन की कुल 47 हजार भर्तियां होनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में इन भर्तियों की जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड पर भी दबाव है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करे।

वर्ष 2016 में शुरू हुई 3,307 दरोगा की सीधी भर्ती लंबित पड़ी है। 17 से 31 जुलाई के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण दरोगा भर्ती की परीक्षा ही निरस्त कर दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि 5 से 25 दिसंबर के बीच नए सिरे से यह परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित एजेंसी ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा वही एजेंसी कराएगी, जिसने पिछली बार कराया था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें