फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती की तैयारियां शुरू, जून में ऑफलाइन होगी परीक्षा

Sun, 25 Mar 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
UP POLICE
विज्ञापन

प्रदेश में सिपाही सीधी भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा 9 व 10 जून को कराए जाने की तैयारी है। उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों से सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


शर्मा की ओर से कप्तानों के भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा केंद्रों के लिए जिले के शहरों, कस्बों में उपयुक्त स्कूल व कॉलेजों को अनुबंधित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही परीक्षा कराने वाली संस्था स्कूलों के साथ एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगी। ऐसे में उन्होंने कप्तानों को संस्था को जरूरी सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

300 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

answer key
सिपाही भर्ती परीक्षा नई नियमावली के तहत कराई जाएगी। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न शामिल होंगे। गलत जवाब देने पर माइनस मार्किंग भी होगी।
 
विज्ञापन

41520 पदों पर होनी है भर्ती

up police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 14 जनवरी को 23520 नागरिक पुलिस और 18 हजार पीएसी के सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 22 जनवरी से 22 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान साढ़े 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें