फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर गैंगरेप : आरोपी की निशानदेही पर दो मोबाइल, दो सिम, नकदी व नई सैंडिल बरामद

Thu, 08 Oct 2020 08:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
29 सितंबर को बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी के मामले में रिमांड पर लिये गए मुख्य आरोपी ने गुरुवार को पूछताछ के दौरान अहम खुलासा किया। खुलासे के बारे में मामले की विवेचक समेत एसपी व डीआईजी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

विदित हो कि परिजनों की मांग पर मामले के विवेचक सीओ राधारमण सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर घटना के मुख्य आरोपी शाहिद को 20 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया था। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक की गई पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। खुलासे में बिटिया के प्रति गलत बयानबाजी करने का आरोप परिजनों ने लगाया। हालांकि परिजनों ने भी आरोपी के बयान को सार्वजनिक नहीं किया है। आरोपी से पूछताछ परिजनों के सामने की गई।


गुरुवार को गैसड़ी कोतवाली पहुंचकर देवीपाटन मंडल गोंडा के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह तथा एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बुधवार रात बरूनी पहाड़ी नाले के पास से एक तथा घटना स्थल से एक मोबाइल और दो सिम बरामद किया है। घटना स्थल से 30 हजार नकदी तथा नई सैंडिल भी बरामद की गई है। आरोपी ने घटना में शामिल भतीजे के अलावा अन्य किसी के शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की है।

विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के संबंध में प्रेस वार्ता की जाएगी। थोड़ी ही देर बाद एसपी ने भी फोन उठाना बंद कर दिया। देर शाम तक उनसे बार-बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। घटना के संबंध में पहले तो विवेचक ने कई बातें बताईं लेकिन देर शाम वह भी अपने बयान से पलट गए। देर शाम पूछताछ के संबंध में जानकारी लेने के लिए डीआईजी डॉ. राकेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ का विवरण पुलिस और न्यायालय के बीच का मामला है। इस खुलासे को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने थोड़ी देर के लिए मीडियाकर्मियों को भी कोतवाली से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

परिजनों ने मामले की सीबीआई व अन्य उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व दरिदंगी के मामले में पुलिसिया पूछताछ पर परिजनों ने असहमति जताई है। परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी गलत बयानबाजी कर रहा है। पुलिस आरोपी से सच नहीं उगलवा पा रही है। परिजनों ने मामले की सीबीआई व अन्य उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। 

विदित हो कि घटना के मुख्य आरोपी शाहिद को पुलिस ने 20 घंटे की रिमांड पर लेकर गुरुवार को पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बिटिया के परिजनों को भी बुलाया था। बिटिया के नाना व भाई ने कहा कि शाहिद झूठ बोल रहा है। शाहिद कह रहा है कि वह घटना में वह अकेले ही शामिल था। ऐसा हो ही नहीं सकता। जिस तरह से बिटिया के शरीर पर चोट के 10 निशान मिले हैं।

लीवर और आंत फटने से रक्तस्राव हुआ है। इससे प्रतीत होता है कि घटना में कई अन्य लोग भी शामिल थे। आरोपियों को बचाने के लिए मुख्य आरोपी झूठ बोल रहा है और गलत बयानबाजी भी कर रहा है। परिवारीजन ने मांग की है कि घटना की सीबीआई समेत अन्य उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। 

आज बिटिया के परिजनों से मिलेंगे लालजी प्रसाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल शुक्रवार को दुष्कर्म एवं दरिंदगी की शिकार बिटिया के परिजनों से मुलाकात करने 11 बजे उसके घर पहुंचेंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद अध्यक्ष जिला मुख्यालय पर समाज कल्याण अधिकारी के साथ बैठक व दोपहर दो बजे पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें