लखनऊ के वजीरगंज इलाके में रविवार को हिस्ट्रीशीटर भाइयों से मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को घर में मौजूद लोगों की धुनाई करते देख एक महिला ने अपनी कलाई की नस काट ली। दूसरे हिस्ट्रीशीटर की पत्नी छत से कूदी, जबकि उसके भांजे की बीवी ने सिर फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया।
यह सबकुद देखकर पुलिस टीम भाग निकली। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमले व बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर वजीरगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ला मशकगंज में रहने वाली रेहाना बानो ने अपने मकान पर कब्जा जमाए हिस्ट्रीशीटर मो. रफीक व मो. शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप था कि हिस्से में मिले मकान पर दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने न सिर्फ कब्जा कर रखा है, बल्कि जुल्म ढा रहे हैं। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जबरन कब्जा जमाए महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों से उलझने की कोशिश भी की। इसके साथ मो. शरीफ की पत्नी साजिया बानो ने छत से छलांग लगा दी। रफीक की पत्नी ताज बानो ने कलाई की नस काटी और उसके भांजे इंसाफ अली की पत्नी सोनू ने दीवार पर पटक कर सिर फोड़ लिया।