फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: इकाना में म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन अटका, पुलिस ने जताई आपत्ति, कई सितारों को करना था परफॉर्म

Sat, 19 Nov 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इकाना स्टेडियम में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट की अनुमति रद्द करने का पत्र भेज दिया गया है। हालांकि, अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकाना स्टेडियम में 20 नवंबर को होने वाले चैरिटी म्यूजिक कंसर्ट की अनुमति का मामला फंस गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आयोजन निरस्त होने का संदेश वायरल हुआ था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सितारों के आने का पोस्टर जारी हुआ था। इसके बाद से ही हजारों लोगों ने बुक माय शो से ऑनलाइन टिकट भी बुक करवा लिया था। पुलिस ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। इस पर थाने ने अनुमति रद्द करने का पत्र जेसीपी कानून व्यवस्था को भेज दिया है।

अतिरिक्त निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि आयोजन गुजरात की संस्था करा रही थी। आयोजकों से कार्यक्रम की रूपरेखा और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में कई बार संपर्क किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात तक इस संबंध में आयोजक द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। चूंकि रविवार को कार्यक्रम का आयोजन होना था और उसकी कोई रूपरेखा नहीं थी, इसलिए उच्चाधिकारियों को कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए पत्र भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें