फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरों पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
खंभे से तार हटाता बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जीएसआई उपकेंद्र के तहत जानकीपुरम के सेक्टर ई स्थित झोपड़पट्टी में पॉवर कॉर्पोरेशन के पुलिस प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को बिजली चोरों के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें 20 से ज्यादा ठिकानों पर सरेआम बिजली चोरी पकड़ी गई। हालांकि, प्रवर्तन दल ने किसी के भी खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 जुलाई को बिजली चोरों पर नहीं कोई जोर, अब ईमानदारों को देंगे झटका शीर्षक से खबर प्रकाशित कर उपकेंद्र के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से 30 से अधिक झोपड़पट्टी में कराई जा रही बिजली चोरी का खुलासा किया था। बिजली चोरी कराने के लिए कर्मियों ने एलटी लाइन में जगह-जगह कट बनाए थे। इससे कटियाबाज ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे।

प्रवर्तन दल के जेई मुस्तफा ने बिजली चोरी का जरिया बने केबल को काटकर अलग कराया। हालांकि, बिजली चोरों को सूचीबद्ध नहीं किया। सीतापुर रोड के एक्सईएन एके शुक्ला ने बताया कि दाउदनगर में चेकिंग के दौरान नीरज, विनय व मो. रईस को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें