फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाने को तैयार कांग्रेसी: पुलिस ने आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट, बोलीं- कमियां छिपाना चाहती सरकार

Mon, 02 Dec 2024 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता संभल जाने को तैयार हैं। इससे पहले पुलिस ने आराधना मिश्रा को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस पर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियां छिपाना चाहती है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आराधना मिश्रा को किया हाउस अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को संभल जाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी जा सकते हैं। इसकी तैयारी पहले से कर ली गई है। नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। जांच के बाद ही लोगों को उधर से निकलने दिया जा रहा है। ताकि, कोई कार्यकर्ता निकल न पाए। इससे पार्टी ऑफिस के आसपास गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


उधर पुलिस ने कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा को हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताई है।  आराधना मिश्रा ने कहा कि संभल में हिंसा के दौरान पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी। करीब 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह प्रदेश की बड़ी घटना है। 
 

हमें रोकना सरकार की नाकामी

कहा कि हम लोग मृतकों के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना देना चाहते हैं। उनकी पीड़ा समझना चाहते हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ वहां जाने की तैयारी है। लेकिन पुलिस ने हमें हाउस अरेस्ट कर रखा है। निकलने नहीं दिया जा रहा है। यह सरकार की नाकामी है। सरकार अपनी कमियां छिपाना चाहती है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अराजकता है। हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन है। कोर्ट ने वहां जाने से किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। उन्होंने मृतकों को परिजन से शांति पूर्वक मिलने की बात कही। लेकिन, पुलिस ने उन्हें घर से निकलने नहीं दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें