फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. रमीज के महिला मित्रों की पुलिस ने तैयार की सूची

विज्ञापन
डॉ. रमीज।
विज्ञापन
लखनऊ। यौन शोषण और धर्मांतरण का प्रयास करने के आरोपी केजीएमयू के रेजीडेंट डॉ. रमीज के महिला मित्रों की सूची तैयार की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जिसने बृहस्पतिवार को आरोपी के पीलीभीत, बरेली और उत्तराखंड के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, रमीज का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के करीबियों से पूछताछ की गई है। सीडीआर की मदद से उसके कुछ दोस्तों के बारे में पता लगाया गया है। आरोपी कई लोगों के संपर्क में था। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। अगर आरोपी हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस मामले में सामने आई अन्य महिला का धर्मांतरण कराने वाले काजी और निकाह के गवाह की तलाश भी कर रही है। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि अब तक कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया था।
रमीज के छांगुर और प्रतिबंधित संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के संचालक डॉ. जाकिर नाइक से सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस ने रमीज के संपर्क में जितनी भी युवतियां थीं, उनका ब्योरा तैयार किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। अगर कोई महिला मित्र आरोपी के खिलाफ शिकायत करती है तो उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के लोकेशन के बारे में पता लगाएगी। रमीज की गिरफ्तार के बाद कई राज सामने आएंगे।
विज्ञापन

महिला आयोग में सुनवाई आज
केजीएमयू की रेजिडेंट और पीड़िता ने महिला आयोग से मामले की शिकायत की थी। इस मामले में शुक्रवार को आयोग में सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि पीड़िता लखनऊ शहर से बाहर है। इस घटना के बाद से पीड़िता की काउंसिलिंग की गई है। हालांकि, अभी वह ट्रॉमा से उबर नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें