फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 से 10 तक प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस

Thu, 25 Jul 2013 09:42 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मुख्य चौराहों पर बढ़ती आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए अब सुबह 10 से रात 10 बजे तक पुलिस पिकेट ड्यूटी को अनिवार्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इससे व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराई जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बुधवार को आयोजित वाणिज्य बंधु की बैठक में दी।

मुख्य चौराहों पर लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चर्चा करते हुए व्यापारियों ने रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की थी।

इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि सुबह 10 से रात 10 बजे तक सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान ही व्यापारिक लेनदेन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने शहर में हो रहे अवैध निर्माण रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

खासतौर पर फैजाबाद रोड स्थित कैलाश कुंज कॉम्पलेक्स में पार्किंग स्थल का व्यवसायिक इस्तेमाल रोकने, नत्था होटल से नाका चौराहे के मध्य खाली जमीन पर शौचालय निर्माण, एलडीए द्वारा व्यापारियों के भूखंडों के निबंधन का कार्य करने, नए कॉम्पलेक्सों में पार्किंग व्यवस्था, विभूति खंड में उर्दू अकादमी गेट के सामने की सड़क मरम्मत के प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें