फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सात पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति सम्मान

Mon, 25 Jan 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता दिखाने, सराहनीय और  उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक एवं चिह्न देकर सम्मानित किया गया है। कुल 426 लोगों को सम्मान मिला है।
विज्ञापन


इसमें 80 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का पदक मिला है। एक को वीरता के लिए, सात को विशिष्ट सेवाओं और 72 को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

डीजीपी जावीद अहमद ने 50 अधिकारियों को उत्कृष्ट, 190 को सराहनीय व दस को शौर्य प्रदर्शन के आधार सराहनीय सेवाओं के लिए पदक दिया है।

इसमें एटीएस के तीन व एसटीएफ के सात पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसी तरह डीजीपी ने 96 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए डीजी के प्रशंसा चिह्न (कमेंडेशन डिस्क) से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

सिर्फ एक पुलिसकर्मी को मिला है गैलेंट्री पदक

यह शायद पहली बार है जब सिर्फ एक पुलिसकर्मी को वीरता दिखाने के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री पदक मिला है। इस बार यह पदक पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी राम नयन सिंह को मिला है। वह इस समय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं।

सिंह 2006 में लखनऊ के चौक सर्किल के सीओ थे। उस समय वहां हुसैनाबाद से तीन साल के बालक मुजम्मिल का अपहरण कर दस लाख की फिरौती मांगी गई थी।

सीओ चौक राम नयन सिंह ने अपहर्ताओं का सुराग लगाकर एक अपहर्ता नूरा को मार गिराया और बालक को सकुशल बरामद कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें