फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खून से लथपथ बहन के साथ चौकी पहुंचा भाई तो सिपाही ने दुत्कार कर भगाया

Tue, 25 Jun 2019 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल हालत में चौकी पहुंचा युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के इटौंजा थाने की महंगवा चौकी पर मोहम्मद शाहरुख खान नाम का युवक खून से लथपथ हालत में बहन को संभालते हुए पहुंचा और परिवार पर किए गए हमले की शिकायत की।

विज्ञापन


चौकी में मौजूद सिपाही ने उसे बुरी तरह दुत्कारते हुए भगा दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर सिपाही राहुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

घायल युवक ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया जिस पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गया था लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


मामले में चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष को अपने अधीनस्थों को पीड़ितों के साथ ठीक ढंग से पेश आने के लिए ब्रीफिंग न किए जाने पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

घायल ने बताई ये बातें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें