प्रदेश के 75 में से 39 जिलों में डीपीओ का पद रिक्त होने से उन जिलों में डीपीओ की आईडी ही नहीं बनी है। इससे वहां के कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड ही नहीं हुआ है। इसके बावजूद उनके तबादले की सूची तैयार हो रही है।
नोडल अधिकारी नहीं पता कितने हुए आवेदन
मानव संपदा पोर्टल के संचालन की नोडल अधिकारी व सहायक निदेशक नीलिमा सचान ने यह तो स्वीकार किया कि पोर्टल केबार-बार ठप रहने से सभी लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएं है, लेकिन उन्होंने संख्या नहीं बताई। कहा, 22 जून को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि थी और 23 को ऑफिस बंद था। सोमवार को शासन की बैठकों में व्यस्त होने से यह नहीं देख पाईं कि कितने कर्मचारियों के आवेदन अपलोड हुए हैं।