फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बवाल, ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 07 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने बीते दिन जयराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में सोमवार को तमाम ग्रामीण सड़क पर उतर आए और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, इससे जाम लग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए जयराम की पत्नी की पिटाई कर दी, जिसे अभी नौ दिन पहले बच्चा पैदा हुआ है। पुलिस की इस हरकत से ग्रामीण भड़क गए और विरोध करने लगे, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा।

बाद में पुलिस ने जयराम के पिता को ढाल बनाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और गांव के बगल दाह संस्कार करा दिया।

बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों द्वारा की गई फायरिंग में हुई जयराम यादव की हत्या के बाद सोमवार को एक बार फिर रानीपुरवा में आक्रोश की चिंगारी फूट पड़ी।
विज्ञापन

50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे ग्रामीण

मृतक की पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ। - फोटो : amar ujala
गुस्साए ग्रामीण जयराम का शव लेकर मंडेनाला पुल के पास पहुंच गए और यहां सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल व सीओ सिटी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण हत्या आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिखित आश्वासन की मांग पर अडे़ रहे।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस दौरान अपने नौ दिन के दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए जयराम की पत्नी पुलिस की गिरफ्त में आ गई और सिपाहियों ने उसे भी पीट दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा।

इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों में टकराव हुआ। पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा और पथराव भी किया। जवाब में ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव फेंके और भाग निकले।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण

पुलिस के लिए मुश्किल बने रहे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
करीब 15 मिनट तक चले इस बवाल के बाद पुलिस ने शव के पास बैठे जयराम के बूढे़ पिता को ढाल बनाकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर मांग मानी जाएगी, तब स्थिति पर काबू पाया जा सका।

सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल के आश्वासन के बाद पुलिस ने गांव के बगल शव का दाह संस्कार करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें