फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP कार्यकर्ता व पुलिस में जबरदस्त भिड़ंत, लाठीचार्ज-पथराव में 35 घायल, तस्वीरें

Fri, 05 Aug 2016 10:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
लखनऊ विधानभवन के सामने शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

2 of 13
छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा तथा छात्रसंघ से संबंधित मांगों को लेकर विधानभवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर दो से जब भीतर घुसने की कोशिश की तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 13
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में कार्यकर्ताओं ने भी ईंट-पत्थर चलाए। दोनों पक्ष से करीब 35 लोगों को चोटें आई हैं।

4 of 13
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि प्रदर्शनकारी विधानभवन के भीतर घुसने की कोशिश करने लगे तो उन्हें समझाने की कोशिश की गई। हालांकि प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन

5 of 13
इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर पुलिस की बस के शीशे तोड़ डाले। पथराव में आरएएफ के सिपाही नवीन सहित कई अन्य को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

6 of 13
करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रिजर्व पुलिस लाइंस ले जाया गया। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 13
लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं को सिविल और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की तरफ से अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

8 of 13
विधानभवन में घुसने से रोका तो हंगामा
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रमन सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सत्यभान सिंह के नेतृत्व में 250 से अधिक कार्यकर्ता सुबह करीब 11.30 बजे विधानभवन की तरफ बढ़े।

9 of 13
एक समूह नगर निगम और दूसरा जेएनपीजी कॉलेज की ओर से विधानभवन जा रहा था। जेएनपीजी कॉलेज की तरफ से आने वाले कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने में सफल रहे, जबकि नगर निगम की तरफ से आने वालों को पुलिस ने दारुलशफा के पास रोक लिया।

10 of 13
उधर, कुछ प्रदर्शनकारियों ने विधानभवन के गेट नंबर दो से अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हाथापाई होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
 

11 of 13
टूटा पैर, फूटे सिर, कई घायल
एबीवीपी के पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज में साकेत महाविद्यालय के छात्र जन्मेजय सिंह के पैर में फ्रैक्चर, जबकि मानस भूषण के सिर में चोट लगी।

12 of 13
नवनीत मिश्रा, राहुल वाल्मीकि, सत्यभान सिंह, जिला संगठन मंत्री अभिलाष मिश्रा, अभिषेक तिवारी सहित कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

13 of 13
ये हैं कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें
कॉलेजों में बढ़ाई गई स्नातक की सीटों पर जल्द दाखिले, विवि शैक्षिक कैलेंडर सत्र की शुरुआत में जारी कर उसका पालन करें, विगत वर्षों में हुई छात्रवृत्ति धांधली की जांच, शिक्षकों के रिक्त पद भरें, विवि व कॉलेज साल भर की आय-व्यय का ब्यौरा दें, नए सरकारी महाविद्यालयों की संख्या बढ़ाएं, छात्रावासों की स्थिति सुधारें, नकल माफियाओं पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें