फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में पेड़ से टकराई पुलिस जीप, चार आरक्षी घायल

Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोहरा में शुक्रवार रात पुलिस जीप के सामने अचानक मवेशी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में पुलिस जीप में सवार चार आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली पर तैनात मुंशी उपेंद्र कुमार (26), सुनील पांडेय (30), आरक्षी मुनेंद्र (30), शिवाजी चौहान (28) के अलावा आरक्षी कमल प्रकाश रात में सेकेंड मोबाइल (पुलिस जीप) से गश्त पर थे। सलोन से लेकर भदोखर थाना क्षेत्र तक पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के बाद पुलिस कर्मी सलोन कोतवाली लौट रहे थे।
इसी दौरान एक कार संदिग्ध दिखी, जिस पर कुछ लोग सवार थे। पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया। कोहरे की धुंध छाई थी। इस वजह से सूची गौवा बाजार के समीप अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में मौजूद आरक्षी कमल प्रकाश ने घटना की सूचना सलोन कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

हादसे में आरक्षी कमल प्रकाश बाल-बाल बच गया। शेष चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पुलिस कर्मियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस कर्मियों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. अजय शंकर वर्मा ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में सभी पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सीओ सलोन वंदना सिंह ने बताया कि मवेशी को बचाने में पुलिस जीप के पेड़ से टकराने से हादसा हुुआ है। जल्द सभी स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें