फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे ने बढ़ाई गलन, अभी और बढ़ेगी ठंड

Sun, 31 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सर्दी के सितम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को घने कोहरे ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। सुबह से ही कोहरे की ऐसी मार पड़ी कि लोग घरों से निकलने में भी कतराते नजर आए। ऐसे में सड़कों से लेकर बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। कोहरे की धुंध छंटी तो आसमान में बदली रही। इससे लोगों को कंपकंपी छूठी।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से जमकर सर्दी पड़ रही है। तीन दिन से लोग धूप का दीदार भी नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को ठंड में और इजाफा हो गया। रात से ही कोहरा छाने लगा। सुबह कोहरे की चादर फैल गई। कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे कोहरे की धुंध तो छंटी, लेकिन बदली छाने से धूप नहीं निकली।
जिले का न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सर्दी और अभी और बढ़ेगी। अभी सर्दी से लोगों को राहत पाने की गुंजाइश कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें