फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध में पुलिस भी बनी हिस्सेदार, बेहाल लोग कहां जाए : अखिलेश

Sun, 04 Oct 2020 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि हर शहर, गांव में अपराधों की भरमार है। पुलिस भी उसमें हिस्सेदार बनी हुई है। बेहाल जनता कहां जाए? उन्होंने हाथरस में हैवानियत की शिकार बेटी और सरकार से प्रताड़ित शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। कहा कि इस परिवार के न्याय के लिए संघर्ष में हम उनके साथ है। भाजपा सरकार के रवैये से जनता का विश्वास उस पर से उठ गया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा राज में लगातार महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। मुख्यमंत्री का ऐंटी रोमियों स्क्वायड कहां चला गया है? अलीगढ़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और अमरोहा में महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव में 8 दिन से लापता बच्ची का कंकाल मिला है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भी एक किशोरी हैवानियत की शिकार हुई। उन्होंने कहा कि
गोरखपुर में पिछले दिनों 6 बेटियां खुदकशी कर चुकी हैं। छेड़छाड़, दुष्कर्म का विरोध करने पर पीड़िताओं के परिवारीजनों की पिटाई होना आम बात हो गई है। गोरखपुर में महिला की हत्या हुई और बेटा-बेटी घायल हैं। पीलीभीत में एक मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा और मुख्यमंत्री की अपराधियों को थोथी धमकियां जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी लगती हैं।
विज्ञापन


बहू-बेटियों पर हर क्षण मंडरा रहा खतरा
प्रदेश में बहू-बेटियों की जिंदगी पर हर क्षण खतरा मंडराता रहता है। हाथरस केअलावा बलरामपुर, बागपत, मेरठ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मथुरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बुलंदशहर, भदोही, लखनऊ, झांसी, सोनभद्र, रायबरेली, चंदौली से भी महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की सूचनाएं हैं। सपा सरकार में 1090 वूमेन पावर लाइन और यूपी डायल 100 सेवा अपराध नियंत्रण में प्रभावी थी, भाजपा राज में उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें