फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार के इनामी तस्कर का हाफ एनकाउंटर, साथी समेत गिरफ्तार; मादक पदार्थ सप्लाई के मामले में चल रहे थे फरार

Mon, 08 Dec 2025 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पुलिस ने 50 हजार के इनामी तस्कर का हाफ एनकाउंटर किया। इसे साथी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मादक पदार्थ सप्लाई के मामले में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल तस्कर पंकज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में 50 हजार के इनामी तस्कर को पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसका साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन


मुठभेड़ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव के पास हुई। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों की पहचान कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पंकज त्रिपाठी और रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई। इनके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद हुई है। 

बताया कि पंकज शातिर किस्म का अपराधी है। वह मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी साऊथ व एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें