फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइटलैंड स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हरकतें करते नजर आयी आरोपी छात्रा

Fri, 26 Jan 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
काले घेरे में आरोपी छात्रा।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र को स्कूल की छात्रा द्वारा चाकू मारने की घटना में पुलिस के हाथ मामले की एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। फुटेज में छात्रा अपने कोट की भीतरी जेब में कुछ रखते हुए नजर आ रही है। इस फुटेज ने आरोपी छात्रा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बृहस्पतिवार को फुटेज सोशल मीडिया पर चली तो हमले का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन और पुलिस का शक है कि फुटेज में छात्रा अपनी कोट की जेब में चाकू और लाल रंग का दुपट्टा रख रही है। फुटेज ने छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध दिख रही हैं। सर्दी में भी उसके माथे पर पसीना आ रहा है। वह क्लासरूम में बार-बार अपने हाथ पोंछ रही है। चेहरे से पसीना साफ कर रही है। चारों तरफ मौजूद छात्र-छात्राओं को घबराई नजर से देख रही है।

एक फुटेज में वह अपनी सीट पर खड़ी चारों तरफ देख रही है। छात्रा की पीठ सीसीटीवी कैमरे की तरफ है। वह अपने स्कूल बैग से कुछ सामान निकालकर कोट के बायीं तरफ भीतर की जेब में रख रही है। यह फुटेज छात्र पर हमले से पहले का है। कॉलेज प्रबंधन और पुलिस का शक है कि छात्रा ने बैग से चाकू और लाल रंग का दुपट्टा निकालकर कोर्ट की जेब में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें