फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता पूर्व के फिल्मी गीतों संग खुशनुमा बनी लखनऊ की एक शाम, जीनत अमान ने रखे ये विचार

Fri, 26 Jan 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रस्तुति देती कलाकार व वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को एक अनूठा कार्यक्रम बौद्ध शोध संस्थान में प्रस्तुत हुआ। स्वतंत्रता के पूर्व के फिल्मी गीतों को खास अंदाज में प्रस्तुत किया गया और उनके जीवन एवं संगीत की चर्चा की गई। कार्यक्रम की साक्षी बीते दौर की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान भी बनीं।

विज्ञापन


लखनऊ पर कई पुस्तकों के लेखक इतिहासकार अमरेश मिश्र की परिकल्पना में यह आयोजन लखनऊ फिल्म क्लब ने किया था जिसमें स्वतंत्रता के पूर्व की प्रदेश की पांच गायिकाओं पर आधारित विशेष प्रस्तुति की गई।

लॉस्ट ग्लोरी ऑफ फिल्म म्यूजिक नामक इस कार्यक्रम में वहीदन बाई, जद्दन बाई, बेगम अख्तर, जानकी बाई और रसूलन बाई के गीतों पर नीलाक्षी राय ने कथक की प्रस्तुति की। गायिकाओं की ठुमरी, दादरा और नातिया कलाम पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कई गीतों में अंग्रेजी की पंक्तियां और शब्द भी थे। अमेरश मिश्र ने गायिकाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


देखने के बाद हो विरोध: जीनत अमान
बीते दौर की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान ने पद्मावत को लेकर होने वाले विरोध पर कहा कि विरोध करने वालों को पहले फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद अगर विरोध जरूरी लगे तो किया जाना चाहिए। अमान ने कहा कि मैं जल्द ही एक फिल्म के माध्यम से वापसी करूंगी। उन्होंने बताया कि मैं एक वेब सीरीज कर रही हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें