फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने केजीएमयू में एलईडी लाइट लगाए बिना ही ले लिया 57 लाख का भुगतान, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी नेडा की तरफ से सरकारी संस्थाओं में एलईडी लाइट लगाने के नाम पर कोलकाता की मेसर्स धन श्री इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने करीब 57 लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर की जांच कर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह के मुताबिक परियोजना की तहरीर आई थी। इसमें कहा गया कि यूपी नेडा की तरफ से कुछ सरकारी संस्थानों को चिह्नित कर एलईडी लाइटें लगाने के लिए कोलकाता के जीपी प्लॉट 11 पर स्थित मेसर्स धन श्री इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साल्टेक इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पेलक्स को ठेका दिया गया था। साल 2017 में केजीएमयू में करीब 2435 एलईडी लाइटें लगानी थीं। इसके बावजूद न तो माल की आपूर्ति की न तो इन्हें लगाया। इसके बाद कंपनी की तरफ से फर्जी बिल बनाकर माल के आपूर्ति, स्थापना और कमिशनिंग दिखाकर करीब 85 प्रतिशत भुगतान (57 लाख तीन हजार 725 रुपये) करवा लिया। जब मौके पर देखा गया तो कोई भी काम नहीं किया पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें