अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के युवक का अपहरण करने वाले अपहरणकर्ताओं से पुलिस की सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो अपहरणकर्ता व एक सिपाही घायल हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था। जिसकी तलाश में जुटी पुलिस की पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में अपहरणकर्ता मोहित वर्मा व रवि वर्मा जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।