फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही कर रहे पुलिस विभाग को शर्मसार

Mon, 02 Jun 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के लोग ही अपने महकमे को बदनाम कर रहे हैं। पिछले दिनों कई अफसरों पर महिला कर्मियों या अधिकारियों के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार को पीटीसी के डीआईजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इसके बाद एक और आईपीएस के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की संभावना बन गई है।

कानपुर से पिछले दिनों एएसपी संजीव त्यागी को इसी आरोप में हटाया गया था। उनके मामले की जांच भी एडीजी ईओडब्ल्यू सुतापा सान्याल कर रही हैं। उनकी संस्तुति पर ही डीआईजी के खिलाफ मुकदमा हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, संजीव त्यागी ने औपचारिक तौर पर अपनी गलती मानते हुए क्षमा मांग ली थी लेकिन उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने के आसार बने हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो जिस महिला आईपीएस ने संजीव त्यागी पर आरोप लगाया था, उसने उनके पक्ष में फिलवक्त कोई बयान नहीं दिया है। इससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें