फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: विकास दुबे के भाई पर लखनऊ पुलिस ने घोषित किया 20 हजार रुपये का इनाम, अभी तक है फरार

Tue, 21 Jul 2020 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने कानपुर एनकाउंटर में मारे गए पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बता दें कि दीप प्रकाश कानपुर एनकाउंटर के बाद से ही फरार है। उसके खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में जालसाजी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस सर्विलांस की मदद से दीप प्रकाश की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन बदलती हुई नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि वह हर बार लोकेशन बदल रहा है। उसके बारे में उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि दो जुलाई की रात को कानपुर के बिकरू में हुई एक मुठभेड़ में विकास दुबे व उसके साथियों ने आठ पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। जहां से उसे कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर में ही एनकाउंटर के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें