फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में राजेश तोमर की सशर्त पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर राजेश तोमर उर्फ जय से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी मिली गई। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कस्टम) लखनऊ ने 20 घंटे की सशर्त पुलिस कस्टडी रिमांड देने का आदेश दिया है। सोमवार को इसके लिए विभूतिखंड थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने अर्जी डाली थी जिस पर सुनवाई के बाद आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने आदेश में कहा है कि विवेचक आगामी आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला कारागार से आरोपी को लेंगे और शाम आठ बजे जिला कारागार लखनऊ में दाखिल करेंगे। इसके बाद 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला कारागार से लेकर शाम 8 बजे जिला कारागार में दाखिल करेंगे। अदालत के समक्ष प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस रिमांड अर्जी देकर कहा था कि आरोपी राजेश तोमर उर्फ जय 2 अप्रैल से जेल में बंद है तथा विवेचक द्वारा 3 अप्रैल को जेल में जाकर उसका बयान लिया गया है।
विवेचक की ओर से कहा गया है कि आरोपी ने शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर सिंह के साथ डस्टर कार से घायल साथी एवं अन्य को अवध बस स्टैंड कामता से अलकनंदा एनक्लेव, मेदांता हॉस्पिटल के पीछे फ्लैट पर ले जाना व वहां से वापस आकर घटना में प्रयुक्त कार को रोहतास प्लूमेरिया कार पार्किंग में खड़ा कर छुपाया जाना पाया गया। घटनाक्रम की जानकारी एवं घटना से संबंधित आला कत्ल की बरामदगी करने के साथ-साथ पूछताछ करनी है।
विज्ञापन

विवेचक ने अदालत से अभियुक्त को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन अदालत ने दो दिन 8 व 9 अप्रैल को दिन में 10-10 घंटे की रिमांड मंजूर की है। वहीं इस मामले के एक अन्य आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने आत्मसमर्पण की अर्जी डाली थी। जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने बुधवार की तारीख तय की है। कल उसके समर्पण करने की संभावना हैं। पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यह थी वारदात
विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात 8.30 बजे 6 शूटरों ने मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में 40 राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमें अजीत की मौत के अलावा उसका साथी मोहर सिंह व राहगीर आकाश यादव घायल हुआ था। वहीं इस ताबड़तोड़ फायरिंग में शूटर राजेश तोमर उर्फ जय भी घायल हो गया था। उसका इलाज पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने कराई थी। पुलिस ने उनको भी आरोपी बनाया है। राजेश घायल होने के बाद सुल्तानपुर में इलाज कराकर गायब हो गया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसे दिल्ली पुलिस ने स्वरूपनगर इलाके से अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें