फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहेज हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी विवाहिता शिवांशी (24) की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस शांत बैठी है। अब तक नामजद आरोपी पति सेना में लांस नायक सुशांत शुक्ला, ससुरालवालों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन


शिवांशी के पिता कारोबारी जगदीश पांडेय के मुताबिक, बेटी की शादी 21 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। 29 मार्च को बेटी की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। 31 मार्च को उन्होंने दामाद सुशांत शुक्ला, ससुर शिव प्रकाश शुक्ला, सास रेखा, देवर प्रशांत शुक्ला के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था।

आरोप है कि पुलिस ने न तो आरोपियों से पूछताछ की और न ही किसी को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, जांच में पता चला है कि पति सुशांत शुक्ला, ससुर शिवप्रकाश शुक्ला की तैनाती असम में है। गिरफ्तारी के लिए विभाग के अफसरों को पत्र लिखा गया है। आरोपी सास रेखा व देवर प्रशांत का 16 अप्रैल को गैर जमानती वारंट कोर्ट में डाला गया था। इससे कोर्ट से एनबीडब्ल्यू नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें