फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधों पर रोक के लिए लखनऊ-नोएडा में तैनात होंगी महिला एसपी, एएसपी

Mon, 13 Jan 2020 11:54 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को मंजूरी दे दी है। लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में अब पुलिस कमिश्नर होंगे। सुजीत पांडेय लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर तो गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह होंगे। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा व उनसे जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए दोनों जगह पर महिला एसपी और एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 50 सालों से पुलिस आयुक्त प्रणाली की मांग उठ रही थी। हमारी कैबिनेट ने ये प्रस्ताव पास किया है। 

सीएम योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिशनर होगा, दो आईजी रैंक के अधिकारी होंगे। नौ एसपी रैंक के अधिकारी होंगे। एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी और एक एडिशनल एसपी रैंक की महिला अधिकारी की तैनाती होगी।
विज्ञापन


वहीं, नोएडा को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में आगे बढ़ा है। एक एडीजी रैंक का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। दो डीआईजी स्तर के अधिकारी और पांच एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती होगी। वहां दो नए थाने भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी इस प्रणाली में तैनात होगी। 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर हैं। लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए हैं। अब यहां 40 थाने हो गए हैं। 
  • डीआईजी रैंक के अधिकारी कमिश्रर बनेंगे। 
  • महिला सुरक्षा के लिए महिला अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
  • महिला एसपी, एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी
  • पुलिस अधिकारियों के पास मजिस्ट्रेट की तरह पावर होगी
  • 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर पर लागू होगा प्रस्ताव
  • लखनऊ में 40 लाख और नोएडा में 25 लाख से ज्यादा आबादी
  • लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए, अब यहां 40 थाने हो गए हैं
  • नोएडा में दो और नए थाने बनाए जाएंगे
  • देश के 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर का सिस्टम लागू है
यह भी पढ़ें: यूपी : नोएडा और लखनऊ में लागू हुई कमिश्नर प्रणाली, जानिए इसके बारे में सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें