लखनऊ। प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बंद होने के खिलाफ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने मोर्चा खोला। रविवार को नजीराबाद बाजार में स्कूल बचाओ आंदोलन के परचे बांटने के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
संगठन का आरोप है कि पुलिस बल ने उन्हें डराने और अभियान रोकने की कोशिश की। संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में 27,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे लाखों बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर में लखनऊ चलो रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक शिक्षा पर हो रहे हमलों के खिलाफ यह राज्यव्यापी रैली होगी।