लखनऊ। बीबीडी के जुग्गौर में आयोजित कार्यक्रम में डांसर से कुछ लोगों ने छेड़खानी की। आरोप है कि पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने उन्हें पीटा और जेवर लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाराबंकी निवासी पीड़िता ने बताया कि घटना सात अप्रैल की है। जुग्गौर में आयोजित कार्यक्रम में डांस करते समय संदीप रावत, संतोष कुमार रावत, विपिन कुमार रावत और आदित्य ने उनसे छेड़खानी की। विरोध पर आरेपियों ने उन्हें पीटा और दो तोले की सोने की चेन व कान की बालियां लूट लीं। आरोपी उनकी कार की चाबी भी छीनकर भाग निकले। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के नशे में होने के कारण विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।