फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस को स्कूटी की डिक्की से मिले 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला पुलिस सोमवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रोककर पूछताछ की। गड़बड़ी मिलने पर पुलिस ने युवक की स्कूटी चेक की, तो उसकी डिक्की में 20 लाख रुपये की नकदी मिली है। पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों से उन पैसों के बारे में पूछा, लेकिन सही जवाब न मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना की जानकारी पाते ही इनकम टैक्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई जो जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन

बाजार खाला इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक स्कूटी सवार युवक के पास से लगभग 20 लाख रुपये की नकदी मिली। स्कूटी सवार इतनी मोटी रकम लेकर कहां जा रहा था, अभी इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले के बारे में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है।
बाजारखाला थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, स्कूटी सवार कल्पेश कुमार व सुभा भाई के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में वह अभी पुलिस को गुमराह कर रहा है। पकड़े गए आरोपी इस रकम के बारे में कभी गुजरात का तो कभी कानपुर का जिक्र कर रहा है। वे इतना पैसा कहां लेकर जा रहा था और यह किसका पैसा है, इसका पता पुलिस लगा रही है। आयकर विभाग की टीम भी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें