फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए भाजयुमो नेता ने रची थी हमले की साजिश, हादसे में खुद मारा गया

Mon, 10 Dec 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रत्यूष मणि त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार, प्रत्यूष ने अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद पर हमले की साजिश रची थी लेकिन हादसे में उसकी चालाकी भारी पड़ी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,अमित उवस्थी उर्फ राजा, आशीष अवस्थी , महेंद्र गुप्ता और अनिल राणा समेत पांच दोस्तों ने प्रत्यूष की सहमति से वारदात को अंजाम दिया था। इस हमले में खुद को घायल दिखाकर प्रत्यूष पड़ोसियों को 307 में फंसाना चाहता था और गनर पाना चाहता था।

आपको बता दें कि सोमवार (03 दिसंबर) की देर रात प्रत्यूष मणि पर हमला हुआ था और ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को प्रत्यूष के इन तीनों दोस्तों पर शुरू से ही शक था। मामले में दो नामजद आरोपियों को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस ने आशीष, अनिल और महेंद्र से घटना के दिन प्रत्यूष मणि और उनकी मुलाकात के बारे में पूछा था जिस पर वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। जिस पर पुलिस पड़ताल कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें