मोहित और अभिषेक के दो-दो गोल की बदौलत पुलिस बॉयज की टीम ने बीआर दास क्लब को जिला फुटबॉल लीग में 6-0 से करारी शिकस्त दी।
इलेवन स्टार और कैंट स्पोर्टिंग के बीच मैच बराबरी पर रहा। दिलकुशा ग्राउंड में बुधवार को पुलिस बॉयज और बीआर दास क्लब के बीच खेला गया पहला मुकाबला एकतरफा रहा।
मोहित और अभिषेक के अलावा गौरांग व विवेक ने एक-एक गोल दागे। पुलिस बॉयज ने बीआर दास क्लब को 6-0 से हराया। वहीं, दूसरा मैच इलेवन स्टार और कैंट स्पोर्टिंग के बीच हुआ।
अंतिम समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। गुरुवार को एचएएल बॉयज व यूरो क्लब और वाइट ईगल व ममता स्पोर्टिंग के बीच मैच खेला जाएगा।