फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफकर्मी व पत्रकार बताकर वसूली करने आए ठग, पुलिस ने दोनों इस तरह दबोचा

Fri, 27 Sep 2019 06:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर ठग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजाजीपुरम के पाल तिराहे पर बिरयानी शॉप पर शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए दुकानदार मो. उस्मान से 20 हजार रुपये मांग रहे बंटी-बबली रोहिताश और अर्पिता मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों खुद को एसटीएफ का कर्मचारी बता रहे थे। 
विज्ञापन


मोलभाव करने पर दुकानदार का शक हुआ और लोगों की मदद से दोनों को दबोच लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो बंटी-बबली खुद को पत्रकार बताने लगे। दोनों ने पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की, लेकिन इंस्पेक्टर तालकटोरा धनंजय सिंह उन्हें पकड़कर थाना ले गए। 

शातिर रोहिताश और अर्पिता के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ठगी के शिकार कई और लोग थाना आ गए। मो. उस्मान समेत तीन लोगों ने बंटी-बबली के खिलाफ शिकायत की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रोहिताश अलीगंज के सेक्टर एम में रहता है। बृहस्पतिवार शाम वह गोमतीनगर निवासी अर्पिता मिश्रा के साथ टेंपो स्टैंड के पास स्थित आलमनगर निवासी मो. उस्मान की बिरयानी शॉप पहुंचा। उस वक्त मो. उस्मान दुकान पर नहीं था। तीन कारीगर और एक कर्मचारी वहां थे। 

रोहिताश ने अपने एक साथी को बीयर लेकर बिरयानी शॉप पर भेजा। उक्त व्यक्ति को बीयर लाते देख कर्मचारियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करने लगा। इसी दौरान रोहिताश और अर्पिता भी वहां आ गए। उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो दोनों ने खुद को एसटीएफ का कर्मचारी बताया। 
विज्ञापन

बिरयानी शॉप में बीयर पिलाने की बात कहते हुए कर्मचारियों को कार्रवाई की धमकी दी। एसटीएफ का नाम सुनते ही कर्मचारी घबरा गए और मालिक मो. उस्मान को फोन कर सूचना दी। उस्मान दुकान पहुंचा तो रोहिताश और अर्पिता ने उससे मामला रफा-दफा करने के लिए 20 हजार रुपया मांगा। 

उस्मान ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो अर्पिता ने मोलभाव शुरू कर दिया। वह दस हजार रुपये में मामला खत्म करने को तैयार हो गई। इस पर मो. उस्मान को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को दबोच लिया। 

वहां ठगी का शिकार बीयर शॉप का सेल्समैन भी पहुंच गया। उसने बताया कि रोहिताश 14 अगस्त को बीयर शॉप पर आया था। उसने शॉप के बाहर बीयर पिलाने की बात कहते हुए 1000 रुपये मांगे थे। सेल्समैन ने उसे 500 रुपये दिए थे। 

ठगी का शिकार एक अन्य युवक आशीष ने भी रोहिताश और अर्पिता के खिलाफ शिकायत की है। उसने बताया कि बंटी-बबली ने उस पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाकर रुपया ऐंठने की साजिश रची थी। तीनों की तरफ से ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें