यूपी पुलिस व एसटीएफ ने गैंगरेप मामले में आरोपी गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार गायत्री को शिकंजे में लेने की कवायदें तेज कर दी हैं। मामले में आरोपी को शरण देने के लिए गायत्री के दो बेटों को हिरासत में लिया गया है। (तस्वीर में आरोपी अमरेंद्र, विकास वर्मा व रूपेश्वर (इनसेट में गायत्री)
गौरतलब है कि अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री पर गैंगरेप का आरोप है। वह अभी फरार है।
यूपी चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने भी गायत्री के फरार होने व रेप में आरोपी होने का मुद्दा बनाया था, जिससे अखिलेश सरकार बैकफुट पर आ गई थी।
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस हिरासत में गायत्री का बेटा व भतीजा।
विज्ञापन
3 of 4
गायत्री के आरोपी साथियों व उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर गौतमपल्ली थाने लाया गया। यहीं पर गायत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।