उन्होंने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को न देकर सीधे गलत नाम से एफबीआई को फोन व ईमेल से जानकारी दी। लेकिन एफबीआई से कोई सहयोग न मिलने पर उसने मियामी एयरपोर्ट पर फोन कर धमकी दी।
डीजीपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने धमकी दी कि 'मैं एके 47, ग्रेनेड, सुसाइड बेल्ट लेकर आऊंगा और सबको मार दूंगा, एफबीआई से कहो की बात करे, इसने यह भी कहा कि मैं बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आऊंगा। फोन के लिये उसने इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल किया।’
एफबीआई ने इस युवक से बात की, उसके बावजूद यह युवक दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बार-बार फोन करके धमकी देता रहा। डीजीपी ने कहा कि इस युवक ने नकली आधार कार्ड भी बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम भी बताया था। वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, लेकिन इसके खिलाफ जो धारायें लगी है उनमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। युवक से पूछताछ की जा रही है।