फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटक्वाइन हड़पे जाने से नाराज युवक ने दी अमेरिका के हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी, जालौन से गिरफ्तार

Sat, 03 Nov 2018 01:40 PM IST
लखनऊ, (भाषा)
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एटीएस ने अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में जालौन जिले से 18 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। युवक ने यह कदम अपना बिटक्वाइन हड़पे जाने के बाद उठाया।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रदेश एटीएस को एनआईए जांच एजेन्सी से यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे पर फोन कर एके 47 और ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी फोन इंटरनेट कॉल से किए जा रहे थे। जांच के दौरान उसका आईपी एड्रेस पता किया गया। एड्रेस जालौन जिले का था। वहां जब युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई, उसका कंप्यूटर और मोबाइल फोन चेक किया गया तो धमकी की बात सही निकली। युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की उम्र 18 साल तीन माह है। पूछताछ में पता चला है कि उसने अपने पिता से पैसे लेकर 100 अमेरिकी डॉलर के बिटक्वाइन खरीदे थे। लेकिन किसी ने उसे धोखा देकर करीब तीन हजार अमेरिकी डालर हड़प लिये।

विज्ञापन

फोन के लिये उसने इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को न देकर सीधे गलत नाम से एफबीआई को फोन व ईमेल से जानकारी दी। लेकिन एफबीआई से कोई सहयोग न मिलने पर उसने मियामी एयरपोर्ट पर फोन कर धमकी दी।

डीजीपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने धमकी दी कि 'मैं एके 47, ग्रेनेड, सुसाइड बेल्ट लेकर आऊंगा और सबको मार दूंगा, एफबीआई से कहो की बात करे, इसने यह भी कहा कि मैं बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आऊंगा। फोन के लिये उसने इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल किया।’

एफबीआई ने इस युवक से बात की, उसके बावजूद यह युवक दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बार-बार फोन करके धमकी देता रहा। डीजीपी ने कहा कि इस युवक ने नकली आधार कार्ड भी बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम भी बताया था। वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, लेकिन इसके खिलाफ जो धारायें लगी है उनमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें